मुख्यमंत्री धामी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने पंत को स्वतंत्रता सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया। पं. गोविन्द बल्लभ पंत जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित पंत प्रखर राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ सच्चे देशभक्त भी थे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का महान व्यक्तित्व और कृतित्व युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष किया और समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में भी पं. पंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए किए गए योगदान का स्मरण उनकी जयंती के अवसर पर विशेष महत्व रखता है।