तस्वीर में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागी और अतिथि नजर आ रहे हैं।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था मेरा युवा भारत एवं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती मेहता ने की। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सी.पी. जीनगर रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं एवं उपस्थितजनों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार माथुरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इसके बाद सामूहिक गान, भाषण, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत का संदेश दिया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में सामूहिक गान में काजल मेघवाल, भाषण में खुशनुद मंसूरी, नुक्कड़ नाटक में मीरा डांगी एंड ग्रुप, सामूहिक नृत्य में साक्षी एंड ग्रुप, कविता पाठ में लवेश गोड, चित्रकला में रचित लाड्डा, स्लोगन लेखन में कृष्णा कुमारी तथा रील्स प्रतियोगिता में पंकज माली रहे।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत की ओर से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कुलदीप प्रजापत तथा माय भारत स्वयंसेवक ऋषभ चतुर्वेदी, आकाश टांक एवं श्वेता सामर उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय की ओर से प्रो. सुमन डाड, प्रो. भरत वैष्णव, प्रो. हेमलता महावर, प्रो. संदीप शर्मा एवं सहायक आचार्य मीनाक्षी चौधरी, दीपक कुमार, कैलाश चन्द्र गन्धर्व सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. महिपाल दान व भरत बारेठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धर्मराज जाट, सुरेश चन्द्र जाट सहित अन्य गणमान्यजन, महाविद्यालय स्टाफ एवं युवा उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं और शपथ अभियान के माध्यम से युवाओं ने नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Tags: