तस्वीर में मेहता पार्क के पास एक युवक काले रंग की एडिडास टी-शर्ट पहने हुए हाथ में सांप पकड़े और घायल हाथ दिखाता नजर आ रहा है, जबकि पीछे कुछ लोग खड़े हैं।

। शहर के मेहता पार्क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे में धुत एक युवक हाथ में सांप पकड़े दिखाई दे रहा है और वह सांप से अपने हाथ में कटवाता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप के काटने के दौरान युवक के हाथ से खून निकल रहा है। इसके बावजूद युवक ने सांप को हटाने का प्रयास नहीं किया और लगातार उससे अपने हाथ में कटवाता रहा। युवक की इस हरकत को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक सांप को हाथ में पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और बाद में उसे लटकाते हुए घूमता नजर आता है।

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो से संबंधित अन्य दावों की भी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Tags: