कन्नौज के मकरंद नगर में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
महिला द्वारा नशे का सामान बेचने की घटना से युवाओं की सुरक्षा पर संकट गहराया, स्थानीय पुलिस की भूमिका पर खड़े हुए गंभीर सवाल।
तस्वीर में खुले स्थान पर कुर्सियों और खटिया पर बैठे कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंद नगर गिहार बस्ती के पास खुलेआम गांजा बेचने का वीडियो वायरल होने से नशे के कारोबार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक महिला खुलेआम गांजा बेचती नजर आ रही है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले से जानकर अनजान बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचा जाता है और आसपास के युवाओं को नशे का आदी बनाया जा रहा है। गांजा बेचने में कई और लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। छोटे-छोटे बच्चों के सामने उनकी आड़ में गांजा बेचे जाने का भी आरोप है।
सदर क्षेत्र के मकरंद नगर स्थित गिहार बस्ती के पास नीम के पेड़ के नीचे आराम से खटिया और कुर्सी डालकर खुलेआम गांजा बेचे जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा गांजा बेचने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि गांजे के नशे में युवा तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हैं, जिसके चलते अक्सर एक्ससीडेंट होते हैं। ऐसे में खुलेआम गांजा बिक्री का यह मामला आसपास के युवाओं और क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंद नगर गिहार बस्ती का यह मामला वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में है। खुलेआम गांजा बिक्री के आरोपों के बीच स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।