तस्वीर में अस्पताल के बेड पर सिर और चेहरे पर पट्टी बांधे एक घायल युवक लेटा हुआ है।   

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में नगर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में दबंगों ने रात में घर के बाहर टहल रहे एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर कॉलोनी निवासी युवक रात को खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान घात लगाकर आए दबंगों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन उसे बचाने के लिए घर से बाहर आए। आरोप है कि दबंगों ने परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर निगाह बनी हुई है।

Tags: