हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ में ऑपरेशन शस्त्र के तहत अवैध हथियार के साथ पकड़ी गईं दो महिलाएं।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को अवैध हथियार और तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर से पकड़ा। उनके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक अवैध तलवार बरामद की गई है। मामले में थाना बहादुरगढ़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ के कुशल निर्देशन में जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में सीमा और राखी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गई थीं। आपसी कहासुनी और विवाद के दौरान दोनों अपने-अपने हाथों में अवैध तमंचा और तलवार लेकर सरेआम झगड़ा कर रही थीं। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सीमा पत्नी उमेश और राखी पत्नी रामकिशन के रूप में हुई है। दोनों ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ की निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक अवैध तलवार बरामद की है। गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के संबंध में थाना बहादुरगढ़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमन्त दुबे, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, महिला कांस्टेबल 05 अनु खोखर और महिला कांस्टेबल 388 टीना शामिल रहीं। सभी थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ में तैनात हैं।

Tags: