एटा जिले के मलावन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े टोला में पिकअप टकराने से घायल हुए लोगों को 1033 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना मलावन क्षेत्र के गांव मधूपुरा के पास सड़क हादसे में मैक्स पिकअप में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े टोला में पीछे से मैक्स पिकअप घुस गई। हादसे के बाद घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार सभी सात लोग मैनपुरी से कासगंज जा रहे थे। बताया गया है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि पिकअप में सवार सभी सात लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 1033 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया। मैक्स पिकअप में सवार घायल अलग-अलग जगहों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Tags: