हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई हापुड़ के जिला संरक्षक नरेंद्र त्यागी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, समाजसेवियों और संस्था से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

नरेंद्र त्यागी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पवित्र तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर लाया गया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और गमगीन माहौल के बीच उनके सुपुत्र गौरव त्यागी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों, प्रशासनिक सदस्यों और प्रबुद्ध जनों ने ब्रजघाट पहुंचकर दिवंगत नरेंद्र त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम यात्रा में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह, जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले और शिक्षा विंग के जिला अध्यक्ष गुलशन त्यागी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल हुए।

इसके अलावा शिक्षक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय मास्टर जी, धर्मवीर त्यागी, ललित त्यागी, विजय कंसल, स्वाती त्यागी और अनुराधा त्यागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं परिजन अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नरेंद्र त्यागी के आकस्मिक निधन से राष्ट्रीय सैनिक संस्था की जिला इकाई हापुड़ और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।

Tags: