हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 2 लाख रुपये के पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ के बहादुरगढ़ में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के 04 कार्टून पटाखे बरामद हुए हैं। जानें गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिसकर्मी।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के 04 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पसवाड़ा रोड गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास से की गई।
जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध पटाखों व विस्फोटक पदार्थों की बिक्री तथा भंडारण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध पटाखों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पसवाड़ा रोड गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गैरकानूनी रूप से रखे गए 04 कार्टून पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीशपाल पुत्र विसंभर निवासी नगला मौहल्ला, कस्बा व थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना बहादुरगढ़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना बहादुरगढ़ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल विचित्र राणा, हेड कांस्टेबल नकुल और कांस्टेबल रजत शर्मा शामिल रहे।