तस्वीर में हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी और मौके पर मु मुआयना करते पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं।   

हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर VIP ड्यूटी के लिए नोएडा जा रही पुलिस की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गाड़ी चला रहे चालक सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गाड़ी VIP ड्यूटी के सिलसिले में नोएडा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। गंभीर रूप से घायल चालक सुमित को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और चालक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घायल सुमित का अस्पताल में उपचार जारी है।