तस्वीर में धौलाना तहसील के पास सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।   

हापुड़ जिले की धौलाना तहसील में UGC Roll Back की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के प्रदर्शन के लिए जुटने से प्रशासन सतर्क हो गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनकारियों ने कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली थी। बिना अनुमति के बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी बिना अनुमति के जुटे लोगों को समझाकर वापस भेज रहे हैं।

विरोध को लेकर आसपास के कई गांवों से लोगों के धौलाना तहसील पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। स्थिति को देखते हुए तहसील परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण तहसील परिसर और आसपास का इलाका सुरक्षा घेरे में है।

लोग UGC Roll Back की मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए जुट रहे हैं, जबकि पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने का प्रयास कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर मुस्तैद रखा गया है।

उच्च अधिकारी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से बिना अनुमति जुटी भीड़ को वापस भेजने की कार्रवाई के बीच धौलाना तहसील में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है।