गढ़ गंगा कार्तिक मेला 2026: डीएम और एसपी ने लिया सुरक्षा तैयारियों का जायजा
हापुड़ में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सीसीटीवी, वॉच टावर, ट्रैफिक डायवर्जन व स्वास्थ्य शिविरों के पुख्ता इंतजाम किए गए।
गढ़ गंगा कार्तिक मेला की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक।
हापुड़ (UP)। गढ़ गंगा कार्तिक मेला-2026 की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र इस मेले को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हापुड़ और पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक न हो।
मेला स्थल पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए, ताकि पूरे मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक रूट और पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया।
दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने की हिदायत दी। साथ ही स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस का मुख्य उद्देश्य गढ़ गंगा कार्तिक मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल उपलब्ध कराना है। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण के साथ ही सुरक्षा, निगरानी, यातायात और बुनियादी सुविधाओं की तैयारियों पर प्रशासन का विशेष जोर सामने आया है।