हापुड़ में थार सवार की फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
| आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर के दो जिंदा कारतूस मिले; मामले में धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज केस में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
दो पुलिसकर्मियों के साथ खड़ा आरोपी और थाना परिसर में फायरिंग मामले में बरामद पिस्टल दिख रही है।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में थार (जोंगा) गाड़ी पर सवार युवक द्वारा भैंसा गाड़ी पर फायरिंग कर धमकाने के मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल और 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थार (जोंगा) गाड़ी पर सवार युवक ने भैंसा गाड़ी पर फायरिंग कर उसे धमकाया था। घटना के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर में मु0अ0सं0 609/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त आर्यन उर्फ गुल्लू पुत्र महीपाल, निवासी मोहिउद्दीनपुर, थाना परतापुर, मेरठ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और 32 बोर के 02 जिंदा कारतूस बरामद किए।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के अनुसार, हथियार और कारतूस की बरामदगी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना गढ़मुक्तेश्वर के उपनिरीक्षक युवराज सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक करन कुमार, हेड कांस्टेबल 307 कंचन सिंह, हेड कांस्टेबल 39 अमित कुमार और हेड कांस्टेबल 660 मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार की बरामदगी अहम रही।