तस्वीर में एटा के मलावन थाना क्षेत्र के पास एनएच-34 के किनारे सड़क पर पलटा हुआ डाक पार्सल कंटेनर दिखाई दे रहा है।

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर सेंथरी वन के पास डाक पार्सल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।



 बताया गया कि डाक पार्सल से भरा कंटेनर लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान ओवरटेक के समय साइड दबाने के प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के कारण मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कराया गया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एटा के मलावन थाना क्षेत्र में एनएच-34 स्थित सेंथरी वन के पास हुई। रिपोर्ट: विकास दुबे/एटा/कासगंज/9528126943

Tags: