तस्वीर में पुलिस अधिकारी और जवान एटा के मलावन क्षेत्र में पैदल गश्त करते दिख रहे हैं।

एटा। आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना मलावन क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

आज दिनांक 19.09.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ थाना मलावन क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।

पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह, भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

फ्लैग मार्च और पैदल गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को लेकर सतर्कता पर जोर दिया गया।

Tags: