एटा: जलेसर में 80 किलो का अजगर बरामद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा।
एटा के जलेसर में मिला 80 किलो का अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
एटा जिले की जलेसर तहसील क्षेत्र के गहला दोष पुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब 80 किलोग्राम वजनी और साढ़े सात फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही गांव के लोगों में हलचल फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छुड़वा दिया।
ग्रामीणों ने अजगर निकलने की सूचना तत्काल क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद वनकर्मियों ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में अजगर निकलने की सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। टीम ने सफलतापूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि अजगर करीब साढ़े सात फीट लंबा और 80 किलोग्राम वजनी था।
इस रेस्क्यू अभियान में क्षेत्रीय वनाधिकारी गिरजेश तिवारी, क्षेत्रीय सहायक, वन रक्षक अंशुल कुमार, परवेज उस्मानी और गौरव कुमार शामिल रहे। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो शनिवार शाम छह बजे सामने आया। विशालकाय अजगर के गांव में निकलने की घटना के बाद वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर उसे जंगल में छुड़वाया।