तस्वीर में एटा के मेडिकल कॉलेज परिसर में एक घायल बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते परिजन और साथ में खड़े अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं।

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला भगत में मकान का छज्जा अचानक गिरने से पांच बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

छज्जा गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबीं मासूम बच्चियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुई बच्चियों को परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल बच्चियां छज्जे पर खड़े होकर विशकातर देख रही थीं। इसी दौरान मकान का छज्जा गिर गया और पांचों बच्चियां मलबे में दब गईं।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबी बच्चियों को बाहर निकाला। घायल बच्चियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने के बाद उनका उपचार जारी है। घटना थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला भगत की है।

Tags: