एता में हाईवे पर पलटी ईको कार, हादसे में एक महिला की मौत और चार घायल।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस सड़क हादसे में सरवरी बेगम की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के गंजडुंडवारा से एक परिवार अलीगढ़ में दवा दिलाने के लिए इको कार से जा रहा था। इसी दौरान एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के समीप कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में सरवरी बेगम की मौत हो गई और परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतका गंजडुंडवारा के मोहल्ला पश्चिम गंजडुंडवारा के निवासी हैं।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

वहीं, पुलिस ने सरवरी बेगम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के समीप हुए इस हादसे में एक महिला की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है

Tags: