खेरोदा स्कूल के विकास के लिए नई समिति गठित, अध्यक्ष ने की 51000 की घोषणा
खेरोदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विकास के लिए विद्यालय विकास समिति का गठन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा की।
तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरोदा के विकास कार्यों और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए ग्रामीण और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरोदा के विकास, विस्तार, आवश्यक मरम्मत-निर्माण कार्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को जुटाने के उद्देश्य से शनिवार 25 जुलाई 2026 को ग्रामवासियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांववासियों की सर्वसहमति से विद्यालय विकास समिति - खेरोदा का गठन किया गया। समिति की नई कार्यकारिणी में पन्नालाल मारू को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार जैन को सचिव, दीपक कुकड़ा को कोषाध्यक्ष, दिनेश जनवा एवं छगनलाल जाट को उपाध्यक्ष, तथा शंकरलाल सामलोत को सहसचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल मीणा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश जोशी, भेरू लाल पाराशर, सोहनलाल मेनारिया, रतन मेनारिया, गणेश गिरी गोस्वामी, राजमल जनवा आदि को समिति में सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पन्नालाल मारू ने विद्यालय के विकास हेतु 51,000 रुपये का व्यक्तिगत योगदान देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी समय में विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं को राज्य सरकार, सांसद महोदय, विधायक महोदय एवं जन सहभागिता के सहयोग से पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अंत में प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। फोटो 01 खेरोदा में विद्यालय विकास समिति की बैठक करते हुए, फोटो बुद्धि प्रकाश पाराशर खेरोदा।