खेरवाड़ा में हर हाथ कलम अभियान के तहत 20 विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री भेंट
खेरवाड़ा के झाड़ोल उपखंड में हर हाथ कलम अभियान के तहत जैन सोशल ग्रुप और भामाशाहों के सहयोग से 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री, बैग और उत्तरपुस्तिकाएं भेंट की गईं।
तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैलाना के प्रांगण में छात्र-छात्राएं हाथों में उत्तर पुस्तिकाएं लिए खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके पीछे शिक्षक और ग्रामीण मौजूद हैं।
'हर हाथ कलम अभियान' के अंतर्गत भामाशाहों ने उपखंड झाड़ोल के 20 विद्यालयों में उत्तरपुस्तिकाएं, स्टेशनरी, दरिया, बैग आदि शैक्षिक सामग्री भेंट की है। इस सराहनीय पहल के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बदराना, स्वामी विवेकानंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैलाना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनियाखेड़ा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बदराना, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लूरोकी गवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडलाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाखरा खेड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाल का मुंडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव जी का काड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओवरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवरडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोडवाफला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय छातरडी में भामाशाह प्रेरक शिक्षक नरेश लोहार की प्रेरणा से जैन सोशल ग्रुप उदयपुर द्वारा समस्त कक्षा एक से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाएं, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, बैग आदि शैक्षिक सामग्री भेंट की गई। इसके साथ ही, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपिर में भामाशाह मेहता के सहयोग से दरिया तथा मनोज कोठारी के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांगला में विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए गए, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा हो सकेगी।
ज्ञातव्य है कि अध्यापक नरेश लोहार क्षेत्र की सैकड़ों विद्यालयों में इस प्रकार शैक्षिक तथा सहशैक्षिक मदद भामाशाह सहयोग से पहुंचा कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की लगातार मदद कर रहे हैं, जिस हेतु अध्यापक को शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा लगातार चार बार भामाशाह प्रेरक शिक्षक के रूप में सम्मानित भी किया जा चुका है। इस वितरण कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापक जिसमें नाज़िया शेख, प्रभु लाल मेघवाल, रमेश कौड़िया, बंशीलाल व्यास, राजकुमार नागदा, शेर सिंह राणावत, पुष्पा वैष्णव, मोहन लोलावत, शारदा खराड़ी, माधव डुंगरी, ज्योति नंगावत, अरविंद सिंह झाला, किरण मेघवाल, नरेश कोड़ियां, साहिल जैन, हिना दर्जी, रमेश कुलम्बी, रिंकू माली, सुरेश मेघवाल, प्रवीण कुंवर झाला, प्रकाश भट्ट सहित समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्रा तथा कुक कम हेल्पर उपस्थित रहे। स्थानीय पीईईओ नाजिया शेख द्वारा भामाशाह जैन सोशल ग्रुप से आए हेमंत गोखरू, बसंत मेहता, मनोज कोठारी, पायल कोठारी एवं प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का इस पुनीत कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए हर हाथ कलम अभियान की उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।