छाणी पुलिस चौकी में सीएलजी बैठक: महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर दिए निर्देश

खेरवाड़ा की छाणी पुलिस चौकी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों पर दिए निर्देश।

Update: 2026-07-25 12:09 GMT

तस्वीर में छाणी पुलिस चौकी में आयोजित सीएलजी बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी छाणी में शनिवार को सीएलजी यानी कम्युनिटी लाइजन ग्रुप के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई, वृत्ताधिकारी छगन राजपुरोहित तथा थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम तथा यातायात नियमों की पालना को लेकर उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जनजागरूकता एवं सुरक्षा अभियानों में सक्रिय रूप से सहयोग करने तथा सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की।

चर्चा के दौरान साइबर ठगी से बचाव करने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में पूर्व सरपंच सोमालाल पारगी, खेमराज प्रजापत, राधाकृष्ण मेहता, कांतिलाल पटेल, आशीष पंचाल, कमलेश मेघवाल, जयंती मेघवाल, धर्मेंद्र मेहता, ईश्वर पंचाल, अमृतलाल पटेल, पुष्पेंद्र मेहता, अरविंद जैन, कल्पेश शाह, राजू कलाल, कपिल प्रजापत, महेंद्र सिंह चौहान, नाथू सालवी सहित अनेक सीएलजी सदस्य एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा मण्डल अध्यक्ष हेमंत मेहता द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

Tags:    

Similar News