खेरवाड़ा के विद्या निकेतन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव, गुरुओं का हुआ पूजन
खेरवाड़ा के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। महंत लोचनदास (चित्रकूट) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रि-खंड प्रचारक जीवराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदन और पूजन कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
तस्वीर में खेरवाड़ा के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान अतिथि और विद्यालय परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा के विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत लोचनदास (चित्रकूट) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रि-खंड प्रचारक जीवराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने अतिथियों का परिचय कराया। वहीं आचार्य हरीश जैन, दिलीप मेहता एवं हंसा परमार ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन में गुरु की महिमा तथा भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने गीत, भजन एवं श्लोकों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने गुरुओं का पूजन कर उनके प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य कृष्ण, जगदीश मीणा, विमल, गायत्री दीदी, शीला परमार, ममता, संगीता, आस्था व्यास एवं खेलशंकर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन निशा व्यास ने किया, जबकि उत्सव जयंती प्रभारी मुकेश भराड़ा ने आभार व्यक्त किया। अंत में शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।