खेरवाड़ा में लाईफ लाईन क्लीनिक का शुभारंभ, 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा

खेरवाड़ा लाईफ लाईन क्लीनिक का शुभारंभ हुआ, जहां 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी संचालकों ने दी।

Update: 2026-07-29 10:42 GMT

तस्वीर में खेरवाड़ा लाइफ लाइन क्लीनिक के बाहर खड़े अतिथि, चिकित्सक और स्थानीय प्रतिनिधि उद्घाटन समारोह के दौरान एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

कस्बे के राणी छाणी मार्ग स्थित पलसिया माताजी मंदिर के समीप बुधवार को खेरवाड़ा लाईफ लाईन क्लीनिक का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, समाजसेवी पारस जैन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कलाल के आतिथ्य में किया गया।

क्लीनिक शुभारंभ अवसर पर संचालक डॉक्टर कपिल कलासुआ एवं देवीलाल कलासुआ ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान क्लीनिक संचालकों ने बताया कि खेरवाड़ा लाईफ लाईन क्लीनिक में क्षेत्र की जनता एवं ग्रामीणों को 24 घंटे उचित दरों पर उच्चतम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी मंछाराम, तहसीलदार रेवत राम भील, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता सुंदरलाल, सहायक अभियंता अजय असवानी, कनिष्ठ अभियंता अनुतोष मीणा सहित बड़ी संख्या में कस्बावासी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में देवीलाल कलासुआ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लीनिक का शुभारंभ करते अतिथियों के छायाचित्र भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News