उदयपुर में मधुशाला काव्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन, देशभर के 50 रचनाकारों ने बांधा समां
| मधुशाला साहित्यिक परिवार और सारांश एकेडमी के संयुक्त आयोजन में देश-प्रदेश के कवियों ने गीत, गजल, कविता व व्यंग्य से सामाजिक विषयों को साझा किया।
मंच पर खड़े चार पुरुष आयोजक उदयपुर में मधुशाला काव्योत्सव के अवसर पर कैमरे को देखते हुए।
उदयपुर में साहित्य और काव्य की प्रस्तुतियों से सजी शाम में देशभर के 50 मौलिक रचनाकारों ने अपनी कविताओं, गीतों, गजलों और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मधुशाला साहित्यिक परिवार एवं सारांश एकेडमी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवंबर 2026 को मधुशाला काव्योत्सव-2026 का आयोजन हर्षोल्लास और साहित्यिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
मधुशाला साहित्यिक परिवार के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सारांश एकेडमी के संस्थापक जिनेश जी जैन ने की। समारोह में डॉ. नारायण सिंह राव मुख्य अतिथि तथा अनिल कुमार भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक रुचिका सिंह के अनुसार, समारोह का शुभारंभ हर्षित पालीवाल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद चित्तौड़ से पहुंचे भारती मेघवाल, प्रियंका पुष्करणा, राधेश्याम एवं कौशल जांगिड़ ने अपनी मधुर कविताओं से साहित्यिक माहौल को सुरमयी बना दिया।
काव्योत्सव में रितिका कोठारी, दीपिका राठौड़, यानु चौबीसा, गुरुदीन वर्मा एवं गार्गी जोशी ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए राहुल यादव, खुशवीर चारण, अल्फेज रजा एवं विकास चावला ने समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं और गजलों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को अभिव्यक्त किया।
स्थानीय प्रतिभाओं कार्तिक राज गुर्जर, दक्षल कुमार व्यास, गरिमा खंडेलवाल, मिंची जैन, आरती सुथार, ललिता राजपूत एवं गीता गायरी ने श्रृंगार, ओज और हास्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
मधुशाला साहित्यिक परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दीप्तिक तिवारी, महावीर जैन, उमर फारुख ओमान, महिपाल सिंह, विकास चावला एवं पूजा लोहार ने अपनी व्यंग्य रचनाओं के जरिए समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन को सफल बनाने में योगेश लोलावत, कमल जोशी, लक्ष्मण गमार एवं कल्पेश पालीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन कन्हैया दीवाना ने किया। देशभर से पहुंचे 50 मौलिक रचनाकारों की भागीदारी और विविध साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ उदयपुर का मधुशाला काव्योत्सव-2026 सम्पन्न हुआ।