फतेहनगर क्षेत्र में सांवरिया जी की पैदल यात्रा के दौरान 1207 मतों से विजयी फलीचड़ा सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल गाडरी का अभिनंदन करते ग्रामीण, व्यापारी और जनप्रतिनिधि।

फतेहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलीचड़ा में 1207 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल गाडरी का क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सांवरिया जी की पैदल यात्रा के दौरान उन्हें ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन एवं सम्मान मिला। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन कर जीत की बधाई दी।

पैदल यात्रा के दौरान जेवाणा, खरताना, सनवाड़, वाकियाजी बावजी, सनवाड़ नगरपालिका चौकड़ी, फतेहनगर व्यापार मंडल, आवरी माता जी और राणावतों की सादड़ी में सोहनलाल गाडरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रमों में यूथ कांग्रेस उदयपुर जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष फतेहनगर धर्मेश चपलोत, नितेश पुरी, महादेव संगठन-07 फतेहनगर के प्रतिनिधि रतनलाल गाडरी, शंकर गाडरी, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, ओम प्रजापत, मांगीलाल, हीरालाल, बाबूलाल, खरताना सरपंच मांगीलाल, बलवंत, भाविन और गजेंद्र पालीवाल सहित भाजपा-कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर सोहनलाल गाडरी ने ग्रामवासियों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1207 मतों के अंतर से मिली ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। पैदल यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में मिला स्नेह एवं सम्मान उनके लिए गौरव के साथ जनसेवा की नई प्रेरणा है।

गाडरी ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। चुनाव में जीत के बाद विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों के दौरान मिले समर्थन के बीच उन्होंने जनता के विश्वास को अपनी प्राथमिकता बताया।

Tags: