तस्वीर में बावलवाड़ा के राजकीय विद्यालय में सर्व समाज विकास संस्थान के सदस्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को जूतों के डिब्बे वितरित करते हुए देखा जा सकता है।

खेरवाड़ा में सर्व समाज विकास संस्थान बावलवाड़ा की ओर से जरूरतमंद एवं राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 500 जोड़ी पदवेश (जूते) उपलब्ध कराए गए। संस्थान ने ग्राम पंचायत बावलवाड़ा क्षेत्र के 8 राजकीय विद्यालयों सहित गराजा एवं डेरी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह सेवा पहल की।

संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार असारी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनका मनोबल बढ़ाना है। इसी मुहिम के तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बावलवाड़ा में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पदवेश उपलब्ध कराए गए।

इसके साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडलिया, प्राथमिक विद्यालय जवारवाड़ा पाडलिया, प्राथमिक विद्यालय कुवेदरा पाडलिया, प्राथमिक विद्यालय सिमलवाड़ा, प्राथमिक विद्यालय रेल, प्राथमिक विद्यालय खराड़ी फलां रेल तथा प्राथमिक विद्यालय देवंनकाड में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी पदवेश वितरित किए गए।

अध्यक्ष राजकुमार असारी ने बताया कि इस सेवा कार्य में ईश्वर लाल पिता मणीलाल पंचाल, बावलवाड़ा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए किए गए ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग एवं सामाजिक सरोकार की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्य राजू खराड़ी, करण सिंह, महेंद्र सिंह पंवार, राकेश जैन, पूनमचंद फड़िया, महेश पंचाल, राजेंद्र पानेरी सहित संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में सेवा गतिविधियां जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया। 500 जोड़ी जूतों के वितरण से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की संस्थान की पहल सामने आई।

Tags: