राजस्थान के छह IPS अधिकारियों ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में जगह बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी इस सूची में राजस्थान के इन छह पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सूची में डॉ. अमृता दुहन, अभिषेक शिवहरे, मृदुल कच्छवाह, शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, प्रवीण नायक नूनावत और रंजीता शर्मा के नाम शामिल हैं।

डॉ. अमृता दुहन वर्तमान में उदयपुर की SP हैं। वहीं अभिषेक शिवहरे जैसलमेर के SP हैं। मृदुल कच्छवाह बीकानेर में पदस्थ हैं। शैलेंद्र सिंह इंदौलिया जालौर के SP हैं। प्रवीण नायक नूनावत सीकर के SP हैं, जबकि रंजीता शर्मा जयपुर ईस्ट में पदस्थ हैं।

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में राजस्थान के छह अधिकारियों का शामिल होना राज्य के पुलिस अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

Tags: