उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र के रेटड़ा गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। घटना 13 अगस्त 2026 की शाम की है।

पुलिस के अनुसार रेटड़ा निवासी रोहित पुत्र दिनेश पांडोर 13 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे खेत पर कृषि कार्य के लिए गया था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के चाचा नरेश पुत्र जीवन पांडोर निवासी रेटड़ा ने घटना को लेकर मर्ग दर्ज कराया। सूचना मिलने पर पाटिया थाना पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की जांच थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

Tags: