ऋषभदेव थाना पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में लिया गया। कार्रवाई थाना अधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण संख्या 227/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे मनोज पिता सोमा राम मीणा निवासी मुंडवाड़ा, पुलिस थाना खेरवाड़ा तथा अरुण पिता कन्हैयालाल मीणा निवासी मुंडवाड़ा को रात में दबिश देकर करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में प्रकरण संख्या 126/2026 में कार्रवाई करते हुए साहिल पिता लक्ष्मण मीणा निवासी उगमणा कोटड़ा एवं साहिल पुत्र पन्ना लाल सहित दोनों आरोपियों को रात करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

वहीं, प्रकरण संख्या 30/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित भूपेंद्र उर्फ पप्पू पिता काउवा मीणा (21) निवासी बिजूड़ा, थाना बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लिया गया।

थाना अधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रणजीत कुमार, अनिल कुमार एवं जोरावर सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ संबंधित प्रकरणों में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है।

Tags: