अवैध महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 5 लीटर शराब बरामद
ऋषभदेव पुलिस ने बेडा घाटी क्षेत्र में अवैध देशी महुआ शराब बेचते एक व्यक्ति को पकड़ा और मौके से 5 लीटर शराब बरामद की।
ऋषभदेव थाना पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई ऋषभदेव थाना अधिकारी हेमन्त अहारी के निर्देशन में आबकारी अधिनियम के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को बेडा घाटी, पीपली ए क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल शंकरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
जांच के दौरान पुलिस को देशी महुआ शराब से भरी हुई गैलन मिली। शराब की माप करने पर उसमें कुल 5 लीटर देशी महुआ शराब पाई गई। पुलिस ने पुंजारााम पुत्र रामा मीणा, उम्र 38 वर्ष, निवासी पीपली ए (लिमड़ा कुडी फला), थाना ऋषभदेव को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है। कार्रवाई ऋषभदेव थाना पुलिस, जिला उदयपुर की ओर से की गई।