खेरवाड़ा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटिया एवं बावलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी और परिवहन की जा रही देशी हथकढ़ शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पाटिया थाना पुलिस ने थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र रामा, जाति भील, उम्र 65 वर्ष, निवासी देमत के कब्जे से 05 लीटर देशी हथकढ़ शराब बरामद की। मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक हरिश मीणा द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

इसी प्रकार बावलवाड़ा थाना पुलिस ने थानाधिकारी राम सिंह के निर्देशन में उहरिया फला नवागरा में कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक प्रभु लाल ने कार्रवाई करते हुए जोरावर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह चौहान, निवासी नवाघरा के कब्जे से अवैध रूप से रखी एवं परिवहन की जा रही देशी हथकढ़ शराब बरामद की। मामले में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सुंदरलाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

दोनों मामलों में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Tags: