ऋषभदेव के अंजलाईया-चिकला में पुरानी रंजिश को लेकर तलवार-चाकू से हमला, युवक घायल
ऋषभदेव के अंजलाईया-चिकला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर तलवार और चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने हरीश की रिपोर्ट पर छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ऋषभदेव थाना क्षेत्र के अंजलाईया-चिकला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और तलवार-चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी हरीश पुत्र नाथू मीणा, निवासी अंजलाईया-हाफिला, चिकला, थाना ऋषभदेव ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी प्रकाश पुत्र सव्जी जाति मीणा, निवासी अंजलाईया-हाफिला, चिकला सहित अन्य छह आरोपी हाथों में तलवार और चाकू लेकर बैठे थे। अचानक सभी आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर दिया। इस दौरान तलवार और चाकू से उसके सिर पर वार किए गए।
प्रार्थी की माता और भाभी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना अधिकारी हेमंत अहारी के निर्देशन में मामले की जांच विनोद कुमार अहारी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।