आदिनाथ जिनालय खैरवाड़ा में अष्टमी पर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा से मनाया
खैरवाड़ा के आदिनाथ जिनालय में पर्युषण पर्व की अष्टमी पर 1008 पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा से मनाया गया।
तस्वीर में खैरवाड़ा के आदिनाथ जिनालय में पर्युषण पर्व के दौरान श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
खैरवाड़ा स्थित आदिनाथ जिनालय में पर्युषण पर्व के दौरान अष्टमी के दिन 1008 पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। समाज के श्रावक एवं श्राविकाओं ने इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेकर भगवान के गुणों का स्मरण किया।
इस पवित्र अवसर पर सामाजिक लड्डू चढ़ाने का श्रेय श्रीमती रक्षा देवी w/ राजेंद्र जी देवल परिवार वालों को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्वान पंडित नितिन जी एवं संगीतकार मनोज जी & पार्टी द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।
पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के गुणों का स्मरण करते हुए संयम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पर्युषण पर्व के अष्टमी दिवस पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में आदिनाथ जिनालय समाज के श्रावक एवं श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।