आधुनिक भारत की नींव रखने वाले थे राजीव गांधी, ऋषभदेव में कांग्रेस ने मनाई जयंती
ऋषभदेव में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस की गोष्ठी, वक्ताओं ने कंप्यूटर क्रांति, दूरसंचार और आधुनिक भारत में उनके योगदान को याद किया।
तस्वीर में ऋषभदेव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य और कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं।
ऋषभदेव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और दूरदर्शिता पर प्रकाश डाला।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभदेव श्री रूपलाल मीणा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता एवं बुद्धिमता से कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर 21वीं सदी के आधुनिक भारत की आधारशिला रखी।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पियूष जैन ने कहा कि आज जो आधुनिक भारत दिखाई दे रहा है, वह पूर्व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरदृष्टि की देन है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार भी राजीव गांधी के द्वारा दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयप्रकाश वानावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश में पंचवर्षीय योजना चलाकर क्रमिक रूप से देश के विकास की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान शंकर लाल मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कावरचंद मीणा, महामंत्री शांतिलाल विहात, ललित कुमार मीणा, सरपंच कीकावत चंपालाल मीणा, गड़वात सरपंच भेरूलाल मीणा, जलपका सरपंच शांतिलाल मीणा, लैम्प्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मीणा, पूर्व पार्षद दशरथ मीणा, हीरालाल मीणा पीपली बी, अशोक मीणा एवं केशुलाल मीणा गरनाला, मोहन, गौतम लाल मीणा थाना, ऋषभदेव के आशु जैन, अंकुश भाणावत, भावांश सेवक, कौशल रावल, गड़वात गोपाल मीणा, हसदेव मीणा, हकरा मीणा, सोमवात से शांतिलाल मीणा, कलावत पंचायत राजेश मीणा, शंकर लाल मीणा, चोखा मीणा, पंकज मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया और सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।