चतुर्थ श्रेणी भर्ती में 7903 कार्मिकों को नियुक्ति, उदयपुर में 227 को पदस्थापन
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 7903 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है। उदयपुर में 227 कार्मिकों का पदस्थापन हुआ, 24 अगस्त तक कार्यग्रहण जरूरी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित 7903 अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापन दिया है। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 7078 तथा अनुसूचित क्षेत्र यानी टीएसपी के 825 अभ्यर्थी शामिल हैं। विभाग की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत यह नियुक्तियां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के पद पर दी गई हैं।
गैर अनुसूचित क्षेत्र के 7078 अभ्यर्थियों की सूची में प्रत्येक अभ्यर्थी का आवंटित जिला और पदस्थापन स्थल दर्ज किया गया है। जिलेवार नियुक्तियों में सीकर में 430, झुंझुनूं में 358, जयपुर प्रथम में 267, जयपुर द्वितीय में 273, भीलवाड़ा में 272, दौसा में 264, बीकानेर में 264, अजमेर में 263, बाड़मेर में 252, डीडवाना-कुचामन में 237, श्रीगंगानगर में 234, भरतपुर में 230, अलवर में 228, नागौर में 227, कोटपूतली-बहरोड़ में 211, टोंक में 187, हनुमानगढ़ में 180, फलोदी में 157, जोधपुर प्रथम में 154, जोधपुर द्वितीय में 152, करौली में 150, पाली में 145, सवाई माधोपुर में 139, चूरू में 139, बारां में 138, कोटा में 137, ब्यावर में 133, डीग में 132, खैरथल-तिजारा में 130, बूंदी में 127, जैसलमेर में 124, जालोर में 115, चित्तौड़गढ़ में 110, झालावाड़ में 105, धौलपुर में 103, राजसमंद में 83, बालोतरा में 80, सिरोही में 51, उदयपुर प्रथम में 16 तथा उदयपुर द्वितीय में 48 कार्मिकों को नियुक्ति दी गई है।
इसके अलावा निदेशालय में 16, संयुक्त निदेशक कार्यालय अजमेर में 5, जयपुर में 5, बीकानेर में 4 तथा कोटा में 3 कार्मिकों का पदस्थापन किया गया है। इस तरह गैर अनुसूचित क्षेत्र के कुल 7078 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है।
अनुसूचित क्षेत्र के चयनित 825 अभ्यर्थियों को भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति एवं पदस्थापन दिया गया है। इनमें बांसवाड़ा में 220, डूंगरपुर में 201, सलूंबर में 125, उदयपुर प्रथम में 117, प्रतापगढ़ में 96, उदयपुर द्वितीय में 46, सिरोही में 13, चित्तौड़गढ़ में 5 तथा पाली में 2 कार्मिक शामिल हैं। अनुसूचित क्षेत्र में कुल 825 नियुक्तियां हुई हैं।
उदयपुर जिले में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 64 तथा टीएसपी क्षेत्र के 163 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। इस तरह दोनों क्षेत्रों को मिलाकर उदयपुर जिले में कुल 227 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। टीएसपी क्षेत्र में उदयपुर प्रथम के 117 तथा उदयपुर द्वितीय के 46, कुल 163 कार्मिक शामिल हैं। वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र में उदयपुर प्रथम के 16 और उदयपुर द्वितीय के 48 कार्मिक नियुक्त हुए हैं।
टीएसपी क्षेत्र के उदयपुर प्रथम में ब्लॉकवार झाड़ोल में 20, कोटड़ा में 20, ऋषभदेव में 18, नयागांव में 18, फलासिया में 15, खेरवाड़ा में 14 तथा गिर्वा में 12 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। कुल 117 कार्मिक नियुक्त हुए हैं।
उदयपुर द्वितीय में बडगांव में 13, गोगुंदा में 13, सायरा में 9, कुराबड़ में 6 तथा वल्लभनगर में 5 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। यहां कुल 46 नियुक्तियां हुई हैं।
उदयपुर प्रथम के खेरवाड़ा, नयागांव और ऋषभदेव ब्लॉक में कुल 50 कार्मिकों को नियुक्ति मिली है। इनमें खेरवाड़ा में 14 तथा नयागांव और ऋषभदेव में 18-18 नियुक्तियां हुई हैं।
खेरवाड़ा ब्लॉक में 14 नियुक्तियां हुई हैं। खेरवाड़ा सीएचसी में विजय पटेल, किरण मीणा व रविना मीणा की नियुक्ति हुई है। बावलवाड़ा सीएचसी में परिभु चौबीसा, मेहुल असारी व शिवानी मीणा को पदस्थापन मिला है। सुलई पीएचसी में विपुल पटेल व पायल कुमारी मीणा, ढीकवास पीएचसी में दिलीप सिंह चौहान व मोहिल कुमार बरांडा, जवास पीएचसी में जयना पटेल व जयमाला पटेल तथा खांडी ओवरी पीएचसी में नीलम कुमारी मीणा की नियुक्ति हुई है। खेरवाड़ा ब्लॉक सीएमओ कार्यालय में अमीषा पटेल को पदस्थापन मिला है।
नयागांव ब्लॉक में 18 नियुक्तियां हुई हैं। नयागांव पीएचसी में कीर्ति सालवी व पायल आहरी, छाणी सीएचसी में प्रदीप पटेल, नरेंद्र कुमार मीणा व शिवानी पांडोर, डबायचा पीएचसी में आशीष पटेल व रामदेव खराड़ी, सरेरा पीएचसी में आलोक पटेल व कुलदीप जोशी, कनबई पीएचसी में शंभूलाल परमार व पायल कुमारी, पाटिया पीएचसी में विनोद खराड़ी व दीनबंधु मीणा, गतराली पीएचसी में लिगनार डोडा व रंजन भील तथा बलीचा पीएचसी में दिलीप कुमार मोडिया व अमित गरासिया की नियुक्ति हुई है। नयागांव ब्लॉक सीएमओ कार्यालय में जुगल तिरगर को पदस्थापन मिला है।
ऋषभदेव ब्लॉक में भी 18 नियुक्तियां हुई हैं। पादेड़ी पीएचसी में सतीश कुमार पटेल व लखन लोहार, ऋषभदेव सीएचसी में हेमेन्द्र सिंह देवड़ा, विमलेश मीणा व रेखा मीणा, पंड्यावाड़ा पीएचसी में करण मीणा व जयप्रकाश मीणा, पीपली बी पीएचसी में प्रकाश चंद्र गरासिया व यामिनी मीणा, मसारों की ओवरी पीएचसी में संतोष मीणा व तारा मीणा तथा कागदर भाटिया पीएचसी में आशा कुमारी मीणा व प्रियंका परमार की नियुक्ति हुई है। ऋषभदेव ब्लॉक सीएमओ कार्यालय में लता मीणा को पदस्थापन मिला है।
गैर अनुसूचित क्षेत्र के नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापन आदेश जारी होने की तारीख से 24 अगस्त 2026 तक राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से कार्यग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
परिवीक्षा अवधि में कार्मिकों को लेवल-02 में 12,600 रुपए मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। परिवीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-02 में अनुमत किया जाएगा।
नव नियुक्त कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करना होगा। नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन एवं पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। इस नियुक्ति प्रक्रिया से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/वार्ड बॉय के पदों पर चयनित 7903 अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं पदस्थापन मिला है।