बावलवाड़ा मंडल की तिरंगा वाहन रैली में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बा, खेरवाड़ा में हुआ भव्य समागम
खेरवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बावलवाड़ा मंडल की तिरंगा वाहन रैली में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
तस्वीर में खेरवाड़ा की सड़क पर तिरंगे झंडे के साथ वाहन रैली निकालते हुए भाजपा मंडल के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा मंडल बावलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा वाहन रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मंडल महामंत्री भावेश उपाध्याय ने बताया कि मंडल के कार्यकर्ता सुबह मगरा से डीजे के साथ अपने-अपने वाहनों पर रवाना हुए और बावलवाड़ा होते हुए खेरवाड़ा में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
रैली में मगरा, ढीकवास, कानपुर, गोहवाड़ा, बरौठी, भिलान, नवाघरा, बावलवाड़ा, पाड़लिया, बरौठी ब्राह्मणान और सुलई सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ता जुड़ते गए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों के बीच रैली में भाग लिया। इस दौरान अमर शहीदों को याद करते हुए आमजन को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ता पूर्ण अनुशासन के साथ खेरवाड़ा पहुंचे।
रैली के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा 9 से 17 अगस्त तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला संयोजक प्रकोष्ठ जयदीप जैन, मंडल अध्यक्ष वाल सिंह चौहान, महामंत्री भावेश उपाध्याय और रमेश पटेल, नवल सिंह सिसोदिया, अनिल डोडा, जवान सिंह गरासिया, भूपेंद्र उपाध्याय, ईश्वर लाल लोहार, सुंदर खोखरिया, चंदू खोखरिया, जसवंत सिंह, सुरेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।