तस्वीर में राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यालय में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए बैंक अधिकारी नजर आ रहे हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक की खेरवाड़ा शाखा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में समारोह आयोजित कर शिक्षकों का वंदन-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपरना, स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट किए गए।

प्रधानाचार्य बाबूलाल सालवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यालय के शिक्षकों का बैंक की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार कसारा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से उपलब्ध कराई जा रही बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आवास ऋण, कार ऋण, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और मॉर्जागेज लोन आदि शामिल हैं।

प्रबंधक कौशल योगी ने आरजीबी सैलेरी अकाउंट के माध्यम से बैंक द्वारा दी जा रही विशेष सुविधाओं के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेन्द्र जोगी ने किया। पारी प्रभारी हरेन्द्र कुमार चौधरी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और अभिनंदन व्यक्त किया गया।

Tags: