पंचायती राज चुनाव: गोराणा पंचायत में कांग्रेस की जीत, सीता देवी विजयी
झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र की गोराणा बेल्ट में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने सरपंच और वार्डपंच पदों पर कब्जा जमाया।
झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र की गोराणा पंचायत में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद उत्सव मनाया गया।
पंचायती राज चुनाव में जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार एवं भाजपा नेता भंवरसिंह जी पंवार की पंचायत गोराणा में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई। चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी सीता देवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसी देवी को 837 वोटों से हराया। वहीं, पंचायत में भाजपा समर्थित केवल दो वार्डपंच ही जीत हासिल कर सके, जबकि कांग्रेस समर्थित सरपंच और सात वार्डपंचों ने चुनाव में जीत दर्ज की।
यह चुनाव कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोहन तेली और उनकी टीम के नेतृत्व में लड़ा गया। सरपंच पद के चुनाव में सीता देवी को 1537 वोट मिले, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी तुलसी देवी को 700 वोट प्राप्त हुए। इस तरह सीता देवी ने 837 वोटों के अंतर से विजय हासिल की।
गोराणा बेल्ट की चार पंचायतों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने सरपंच, उपसरपंच और वार्डपंच पदों पर जीत का परचम लहराया। देवास पंचायत से कालूलाल खण्डेरा ने 105 वोटों से विजय प्राप्त की। गोराणा पंचायत से सीता देवी 837 वोटों से विजयी रहीं। अडोल पंचायत से मोहनलाल पारगी ने 697 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि ब्रा.का. खेरवाडा से सोहन लाल बोदरिया ने 50 वोटों के अंतर से विजय हासिल की।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, झाडोल पंचायत समिति क्षेत्र में भी कांग्रेस समर्थित सरपंच एवं उपसरपंच प्रत्याशियों ने अधिक संख्या में जीत प्राप्त की। गोराणा पंचायत में कांग्रेस समर्थित सरपंच और सात वार्डपंचों की जीत तथा भाजपा समर्थित केवल दो वार्डपंचों की सफलता चुनाव का प्रमुख परिणाम रहा।