ओगणा मंडल के पानरवा बूथ पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

ओगणा मंडल के पानरवा बूथ पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी के साथ कार्यकर्ताओं, माताओं एवं बहनों ने मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

Update: 2026-07-27 07:15 GMT

तस्वीर में ओगणा मंडल के पानरवा बूथ पर आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी और स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

ओगणा मंडल के पानरवा बूथ पर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजस्थान सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्रीमान बाबूलाल जी खराड़ी के साथ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दिनेश गरासिया, पूर्व मंडल महामंत्री मांगीलाल पटेल, बूथ अध्यक्ष नरपत सिंह सोलंकी, कांतिलाल कलाल, हेमराज लोहार, पन्नालाल पटेल, युवा कार्यकर्ता लक्ष्मण कलाल, रमेश पटेल, निलेश कलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा सामूहिक रूप से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। पानरवा बूथ पर आयोजित यह कार्यक्रम ओगणा मंडल के कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News