उपखंड नयागांव के पहाड़ा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नंगी तलवार लेकर घूमकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद कर ली है।

पहाड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल गौतमलाल ने राणावाड़ा उपला फला निवासी कृष्णसिंह उर्फ सिकंदर सिंह (18) पुत्र कमलसिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नंगी तलवार लेकर घूम रहा था, जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 116/2026 दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से तलवार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार कर रहे हैं।

Tags: