नागफणी डिग्री कॉलेज की रंगोली प्रतियोगिता का मूल्यांकन करते निर्णायक मंडल के सदस्य और छात्र-छात्राएं दिखाई दे रहे हैं।

खेरवाड़ा स्थित नागफणी डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। रंगों के आकर्षक संयोजन और कलात्मक अभिव्यक्ति से सजी इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता काa आयोजन प्रभारी अचल जैन एवं ब्रियाना अहारी के निर्देशन में किया गया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता प्रभारी प्रियंका कलाल एवं पूजा जैन के निर्देशन में आयोजित हुई। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगों के आकर्षक संयोजन के साथ फूल-पत्तियों और अन्य सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर रंगोलियां बनाईं। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक सोच को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में नागफणी स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी अवजेकर एवं अनिता जैन तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक मुकेश डामोर एवं दिनेश मीणा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश कलाल ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए।

पोस्टर प्रतियोगिता में तनिषा राठौर एवं परिषा अहारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमरीन मकरानी एवं खुशनूर पठान द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि सारिका एवं शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

रंगोली प्रतियोगिता में कृष्ण भणात एवं सुमित्रा मीणा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी मीणा, सोनिया मीणा, संगीता डामोर एवं आरूषी मीणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी डामोर, पिनल कुमारी, सारिका डामोर एवं शिवानी कुमारी मीणा तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक शशिकांत जायसवाल, दिलीप प्रजापत एवं शीला पलात सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी कला, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Tags: