खेरवाड़ा के द नोबल्स स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थी।   

खेरवाड़ा स्थित द नोबल्स स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया में नोटा (NOTA) के महत्व, अधिकार और उपयोगिता से अवगत कराने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नोटा के विकल्प और मतदान के दौरान इसके उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य आई.एच. गोरी ने की। इस दौरान ईएलसी प्रभारी मनीष उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बताया कि नोटा मतदाताओं को चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के प्रति सहमति नहीं होने पर अपनी असहमति दर्ज कराने का विकल्प प्रदान करता है।

कार्यक्रम के तहत ‘नोटा को पहचानो’ गतिविधि आयोजित की गई। इसमें ईएलसी चेयरमैन विधि मीणा, वाइस चेयरमैन कवीश परमार तथा सदस्य सामियान मकरानी, कृष नायक, भव्यांशी राजे, एमी पांचाल, डेविड बिस्वास, जिया जैन, जियान कलाल और मानवी डामोर ने सामूहिक प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नोटा के विकल्प की पहचान करने और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस जागरूकता गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया में नोटा की भूमिका और मतदाताओं के लिए इसके महत्व की जानकारी दी गई।

Tags: