महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय और मोक्षधाम समिति ने लगाए 50 से अधिक पौधे

फतहनगर में महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय और मोक्षधाम समिति ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Update: 2026-08-03 11:27 GMT

तस्वीर में महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और शिक्षक एक दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

महावीर अंबेश गुरु महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेड रिबन क्लब एवं मोक्षधाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मोक्षधाम परिसर में एक दिवसीय सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के दौरान 50 से अधिक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी दोहराया।

मोक्षधाम समिति के अध्यक्ष घनश्याम मंगल एवं सचिव शैलेश पालीवाल ने महाविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए परिसर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाए रखने में समिति की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पार्षद एवं मोक्षधाम समिति के उपाध्यक्ष विनोद धर्मावत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने युवाओं से प्रत्येक विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पौधरोपण कार्यक्रम में समाजसेवी कैलाश बंसल, रेड रिबन क्लब प्रभारी रेखा मेहता, प्रेरणा प्रजापत, रानू यादव, रोशन लाल शर्मा सहित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, शिक्षकगण एवं मोक्षधाम समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

Tags:    

Similar News