वीर तेजाजी जाट समाज कार्यकारिणी का विस्तार, नई जिम्मेदारियों से मजबूत हुआ संगठन

वीर तेजाजी जाट समाज की कार्यकारिणी का विस्तार, नई नियुक्तियां और सदस्यता बढ़ाने के फैसले से संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की गईं।

Update: 2026-08-03 11:42 GMT

तस्वीर में मगरिया श्याम में वीर तेजाजी जाट समाज की बैठक के दौरान एकत्र हुए समाज के लोग और पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के वीर तेजाजी जाट समाज की कार्यकारिणी का विस्तार रविवार को मगरिया श्याम, चारगदिया में आयोजित बैठक में किया गया। समाज के अध्यक्ष लालचंद जाट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समाज के पंचों और मौतबीरान ने भाग लिया।

बैठक में पंचों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। निर्णय के अनुसार मांगीलाल किकावास और गंगाराम अमरपुरा जागीर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं छोगालाल माडावत रुण्डेड़ा को कोषाध्यक्ष तथा भेरूलाल तारावट व दिलीप खालातोड़ को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई वरिष्ठजनों को संरक्षक और संगठन मंत्री की जिम्मेदारियां भी दी गईं। संरक्षक पद पर देवीलाल रुण्डेड़ा, पूर्व उपप्रधान देवीलाल चारगड़िया, माधवलाल पारला बासड़ा, सरपंच किशनलाल पीथलपुरा और रामलाल अमरपुरा खालसा को नियुक्त किया गया है।

वहीं संगठन मंत्री के रूप में माधवलाल कानावत रुण्डेड़ा, रामलाल पटवारी रुण्डेड़ा, प्रताप चारगड़िया, नारायण सारंगपुरा, प्रभुलाल पूरीयाखेड़ी और भेरूलाल काकानियों का खेड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में समाज के विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी ने प्रत्येक गांव के आधार पर 101 नए सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया है। समाज की आगामी बैठक 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लूणदा स्थित महादेव जी के स्थान पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी मेहमानों, पंचों और मौतबीरान के लिए चाय-पानी और भोजन की विशेष व्यवस्था समाज के अध्यक्ष लालचंद जी जाट की ओर से की गई। नई नियुक्तियों के साथ समाज की कार्यकारिणी को और अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Tags:    

Similar News