वल्लभनगर वीर तेजा जाट समाज के अध्यक्ष बने लालचंद जाट, निर्विरोध निर्वाचन के बाद खेरोदा में हुआ भव्य स्वागत

वीर तेजा जाट समाज विधानसभा वल्लभनगर के चुनाव में लालचंद जाट खेरोदा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। शपथ ग्रहण, समाज के वरिष्ठों के संबोधन, आगामी बैठक के निर्णय और खेरोदा में हुए भव्य स्वागत से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।

Update: 2026-07-27 06:42 GMT

तस्वीर में वीर तेजा समाज वल्लभनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद जाट और अन्य समाजजन खेरोदा बाजार क्षेत्र में नजर आ रहे हैं।

खेरोदा, 26-07-2026। वीर तेजा जाट समाज विधानसभा वल्लभनगर के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी छगन लाल जाट के निर्देशन में मगरियाश्याम चारगदिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से खेरोदा निवासी लालचंद जाट को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई, जिसमें समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव समिति एवं सहयोगी सदस्यों जगदीश जाट, मांगीलाल जाट, वेणीराम जाट रुंडेड़ा, चंपालाल जाट, ओमप्रकाश जाट खेरोदा, भैरूलाल पीथलपुरा, नारायण लाल जाट पुरियाखेडी तथा प्रताप लाल जाट चारगदिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव अधिकारी छगन लाल जाट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद जाट को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद आयोजित सभा को पूर्व जाट महासभा जिलाध्यक्ष ओंकार लाल वालिया, पूर्व उपप्रधान देवी लाल जाट चारगदिया, शंकर लाल जाट कानोड़, तहसील अध्यक्ष किशन लाल पीथलपुरा, देवी लाल रुंडेड़ा, वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष भंवर लाल जाट, छोगा लाल जाट रुंडेड़ा, भैरूलाल जाट तारावट तथा किकावास सरपंच मांगीलाल जाट ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद जाट ने समाज के वरिष्ठजनों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की आगामी बैठक रविवार, 2 अगस्त को मगरियाश्याम चारगदिया में आयोजित की जाएगी।

निर्वाचन के बाद खेरोदा पहुंचने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद जाट का स्वागत किया गया। डीजे साउंड की धुन पर उन्हें खाकल देव जी के यहां से उनके निवास स्थान तक ले जाया गया, जहां परिजनों और समाजजनों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

Tags:    

Similar News