रक्षाबंधन पर जनजाति छात्रावास में गूंजा सामाजिक एकता का संकल्प, हर गांव में उत्सव का निर्णय
खैरवाड़ा के जनजाति छात्रावास में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया, जहां सामाजिक एकता और परस्पर सहयोग के साथ हर गांव में आयोजन का संकल्प लिया गया।
खैरवाड़ा के श्री हरिओम जनजाति छात्रावास में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
खैरवाड़ा के श्री हरिओम जनजाति छात्रावास में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्रावास संचालिका, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की भूमिका प्रदेश संयोजक लालू राम कटारा ने रखी। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के जिला कार्यवाह बलदेव दरंगा ने रक्षाबंधन पर्व की महत्ता बताते हुए समाज में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने का अवसर है।
कार्यक्रम में रक्षाबंधन उत्सव को हर गांव एवं प्रत्येक केंद्र पर मनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक एकता एवं परस्पर सहयोग का पवित्र संकल्प लिया।
इस अवसर पर दायेंद्र कलाल, बलदेव दरंगा, शंकर डामोर, लक्ष्मी अहारी, विमल कोठारी, सुभाष, मगन डामोर, दिनेश, भंवर, ईश्वरलाल, नाहर सिंह, बद्री लाल भगोरा, लालू राम कटारा, ईश्वरलाल आमलिया, आश्रम प्रमुख हीरालाल, पर्यवेक्षक अटुट परमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की।
फोटो, कार्यक्रम में उपस्थित