तस्वीर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रवासी राजस्थानियों के साथ वर्चुअल बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जयपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया। 7PM आयोजित इस बैठक में कुवैत, दोहा, मस्कट, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश के विकास से जुड़ने का आह्वान करते हुए ऊर्जा, पर्यटन, हॉस्पिटिलिटी, जेम्स एंड ज्वेलरी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं खनिज क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने किलों, महलों, हवेलियों, रेगिस्तानी पर्यटन एवं अभयारण्यों सहित राजस्थान की समृद्ध विरासत में निवेश की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने प्रवासी राजस्थानियों से फाउंडेशन से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को आयोजित राजस्थान प्रवासी दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निमंत्रण दिया। साथ ही जिला स्तरीय एनआरआई सेल एवं राजस्थानी आइकन अवॉर्ड सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

वर्चुअल संवाद में कुवैत चैप्टर की ओर से श्री डायालाल प्रजापत, निवासी सेक्टर 3, हिरण मगरी, उदयपुर, अध्यक्ष एवं श्री सतीश पांचाल, निवासी पटिया, तहसील नयागांव, जिला उदयपुर, सचिव ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने कुवैत में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़ने तथा राजस्थान में निवेश, पर्यटन एवं व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देने को लेकर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन का नया चैप्टर गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुवैत चैप्टर के गठन से कुवैत में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों को एक सशक्त मंच मिलेगा तथा उन्हें राजस्थान के विकास से जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी।

बैठक में श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ने विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्षों से एक-एक कर संवाद किया। उन्होंने उनकी जिज्ञासाओं, सुझावों एवं मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कई विषयों पर तत्काल सकारात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देते हुए संबंधित मुद्दों पर आवश्यक सहयोग और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में श्री अमित सिंगल, सीनियर मैनेजर, राजस्थान फाउंडेशन, राजस्थान फाउंडेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं टीम सदस्य, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी तथा विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से जोड़ने, निवेश, पर्यटन एवं व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देने और प्रदेश के विकास से उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Tags: