तस्वीर में खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

खेरवाड़ा में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम विधायक डॉ. दयाराम परमार के निर्देशन में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत की नींव मजबूत करने के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की। युवाओं को सशक्त बनाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका दूरदर्शी योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने सहित युवाओं को नई तकनीक और लोकतांत्रिक भागीदारी के अवसर देने को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के रूप में बताया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सरपंचों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा रहीं। देहात जिला कांग्रेस उदयपुर महासचिव पन्नालाल परमार, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर महासचिव गजेन्द्र कोठारी एवं ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष कमला देवी परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान सुन्दरलाल अहारी, ब्लॉक महासचिव संगठन प्रदीप कुमार भणात, महासचिव नफीसा बानो, प्रेम कुमार मीणा, नवाघरा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर, चितौड़ा मंडल अध्यक्ष लिम्बाराम गरासिया, सरपंच सुरेश अहारी, देवी सिंह गरासिया, किशोर भगोरा, सुनील डामोर, लोकेश खराड़ी, कल्पेश डामोर, प्रदीप, दिनेश मीणा बड़ला, विवेक डामोर, गोपाल पटेल उप सरपंच, पंचायत इकाई अध्यक्ष अर्जुन लाल परमार, नान सिंह गरासिया एवं कालु भाई बासोड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजीव गांधी के विचारों, युवाओं के सशक्तीकरण, तकनीकी विकास और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Tags: