उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केंद्र परिसर के उद्यान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और तोप दिखाई दे रही है।

उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केंद्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' परिसर के भक्तिधाम में 22 नवंबर, रविवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पत्रकारों और उनके परिवारजनों के लिए प्रताप गौरव केंद्र के निःशुल्क दर्शन के साथ महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। केंद्र की ओर से सभी पत्रकार साथियों को सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने पत्रकार साथियों को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं देते हुए बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों को गौरव केंद्र का निःशुल्क अवलोकन कराया जाएगा। दर्शन के बाद सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ प्रताप गौरव केंद्र का निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

निदेशक अनुराग सक्सेना ने सभी पत्रकार साथियों से सपरिवार उपस्थित होकर अन्नकूट महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है। आयोजन में निःशुल्क दर्शन और महाप्रसाद की व्यवस्था पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए की गई है।

Tags: