खेरवाड़ा एवं नयागांव उपखंड में जनसमस्याओं और परिवादों के प्रभावी समाधान की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपसचिव जगदीश लाल मीणा द्वारा दोनों उपखंडों की उपखंड स्तरीय जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के लिए सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

मनोनयन में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं नगरीय प्रतिनिधि वर्ग से सदस्यों को शामिल किया गया है। खेरवाड़ा उपखंड के लिए सामान्य वर्ग से हेमंत मेहता, वाल सिंह एवं अमित कलाल को मनोनीत किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग से नरेश मोची, अनुसूचित जनजाति वर्ग से अमित डामोर तथा नगरीय प्रतिनिधि के रूप में जयदीप जैन एवं आजाद पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार नयागांव उपखंड के लिए सामान्य वर्ग से धुलेश्वर कलाल, नवीन रावल एवं साकर चंद लबाना को मनोनीत किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग से देवीलाल कलाल, अनुसूचित जनजाति वर्ग से दुर्गा भगोरा तथा नगरीय प्रतिनिधि के रूप में साकर चंद मीणा एवं कांतिलाल सालवी को समिति में शामिल किया गया है।

समिति में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने से खेरवाड़ा और नयागांव उपखंड क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं परिवादों को समिति के समक्ष प्रभावी रूप से रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इनके निराकरण की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

Tags: